वायरल न्यूज़

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक लूटकर भागते दिखे लोग, 18 लाख रुपए के गैस हुए चोरी

देश में गैस की भारी कमी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक को लूटकर भाग रहे हैं।

Image

सिलेंडर लेकर भागते लोग (Instagram/@whatindians)

LPG सिलेंडर की किल्लत देश के कई जगहों पर देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सिलेंडर गैस की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। सिलेंडर के लिए लोग दिन-रात लाइन में खड़े हो रहे हैं। ताकि उन्हें गैस मिल जाए और उनके घर में रसोई जलता रहे। मगर गैसे सिलेंडर के शॉर्टेज से लोगों की समस्या का कोई निदान नहीं हो पा रहा है।

LPG सिलेंडरों की हुई चोरी

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की कमी से लोगों ने एक LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लूट लिया गया। वीडियो में आप लोगों को सिलेंडर लेकर भागते हुए देख सकते हैं। कोई अपने सिर पर सिलेंडर रखकर भाग रहा है तो कोई कंधे पर लादकर, लोगों में सिलेंडर लूटने की होड़ मची हुई है।

ये भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश के झांसी का मामला

इस वीडियो के कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है। जहां लगभग 18 लाख रुपए की कीमत के 524 LPG सिलेंडरों से भरा एक ट्रक सामूहिक लूट का शिकार हो गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रक में लूट होने से पहले, ये सिलेंडर करारी स्थित भारत पेट्रोलियम के एक प्लांट से लोड किए गए थे।

ये भी पढ़ें:

बाद में पुलिस ने रिकवर किए सारे गैसे सिलेंडर्स

इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि झांसी पुलिस ने बाद में सभी 524 सिलेंडरों को रिकवर कर लिया था। साथ ही पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने बताया कि इस गैसे लिलेंडर से भरे ट्रक को चोरी करने में गैस एजेंसी के पिछले दो ड्राइवरों का काम था। जिन्होंने पुलिस को बताया कि एजेंसी ने उनके 60-70 हजार रुपए नहीं दिए, जो उनकी मेहनत के कमाए हुए थे इसलिए उन्होंने गैसे से भरे इस ट्रक को लूटन का प्लान बनाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @whatindians नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article