एजुकेशन

Delhi High Court HJS मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 22-23 अक्टूबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

दिल्ली हाई कोर्ट ने HJS मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है और मेंस परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Delhi High Court HJS मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Delhi High Court HJS Mains Exam Admit Card Released: दिल्ली हाई कोर्ट हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। दिल्ली हाई कोर्ट ने HJS मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है और मेंस परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

मेंस परीक्षा 22 और 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

दिल्ली हाई कोर्ट की इस भर्ती के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस के कुल 27 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के 17, एससी के 5 और एसटी के 5 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 थी। प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को हुई थी, जबकि उसका रिजल्ट 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

Delhi High Court HJS 2026: Key Highlight
विवरणजानकारी
परीक्षा का नामDelhi High Court HJS Exam 2026
पदहायर ज्यूडिशियल सर्विस
कुल रिक्तियां27
मेन्स परीक्षा की तारीख22-23 अक्टूबर 2026
मेन्स एडमिट कार्ड13 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध
न्यूनतम आयु35 वर्ष
अधिकतम आयु45 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटdelhihighcourt.nic.in

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

1. दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।

2. भर्ती या HJS परीक्षा से जुड़े सेक्शन को खोलें।

3. HJS Mains Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसमें नाम, परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों को पहले ही जांच लें।

ये भी पढ़ें

इस विज्ञप्ति के तहत, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से 2,000 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों से 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित था। जबकि 35 से 45 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवारों को आयु संबंधी छूट और अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article