वायरल न्यूज़

Viral Video: जीवन में पहली बार विदेशी लड़की ने खाई पानीपुरी, खाने के बाद कुछ ऐसा रहा रिएक्शन

कोलंबिया की रहने वाली एक लड़की ने जब अपनी लाइफ में पहली बार पानीपुरी खाई तो उसका रिएक्शन कुछ ऐसा था। लड़की के रिएक्शन का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पानीपुरी खाती हुई लड़की (Instagram/@veggmomo)

भारत में पानी पुरी कई लोगों का फेवरेट है। लोग इसे बहुत चटकारे लेकर खाते हैं। पानीपुरी के ठोलों पर अक्सर भीड़ देखी जाती है। भारत के लोगों में इसकी दीवानगी एक अलग ही लेवल पर है। ऐसे में इस पानीपुरी का स्वाद जब एक कोलंबिया की लड़की ने लिया तो उसका चेहरा देखने लायक था। लड़की ने अपने जीवन में पहली बार पानीपुरी का चटकारा लिया था। जिसके बाद उसने भारत के इस स्ट्रीट फूड को अपने हिसाब से रेटिंग भी दी।

कोलंबियन लड़की ने लाइफ में पहली बार खाई पानीपुरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उस कोलंबियन लड़की को पहले पानीपुरी या गोलगप्पा कहना सीखा रहा है। इसके बाद वह उसे यह बता रहा है कि पानीपुरी को कैसे खाया जाता है। शख्स के कहे अनुसार लड़की स्टेप बाय स्टेप एक-एक चीज किए जा रही है। शख्स पहले उसे पानीपुरी में एक छेद करने को कहता है। लड़की ठीक वैसा ही करती है। छेद करने के बाद वह उसमें आलू-चना से बना मसाला डालने को कहता है। फिर लड़की वैसा ही करती है। इसके बाद वह शख्स उस लड़की से उस पानीपुरी में गोलगप्पे का तीखा पानी भरने को कहता है। लड़की ठीक वैसा ही करती है।

ऐसा रहा लड़की का रिएक्शन

गोलगप्पे के तैयार होने के बाद अब बारी थी उसे चखने की। इस पर शख्स उसे बताता है कि आपको इस पानीपुरी को एक ही बार में खाना है। जब लड़की ने पानीपुरी को अपने मुंह में डाला तो उसका रिएक्शन गजब का था। ऐसा लग रहा था कि उसने अपने जीवन का सबसे टेस्टी चीज अब तक नहीं खाया था। शख्स उसे बताता है कि इंडिया में पानीपुरी इससे भी ज्यादा टेस्टी मिलती है। लड़की पानीपुर को खाने के बाद कहती है कि उसे यह बहुत पसंद आया और वह पानीपुरी को रटिंग के तहत 10 में से 9 प्वाइंट देना चाहेगी। शख्स ने उस कोलंबियन लड़की को यह भी बताया कि भारत की लड़कियां इस पानीपुरी पर अपनी जान छिड़कती हैं और वे इसे खूब खाती हैं।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @veggmomo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने दखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने लड़की की खूबसूरती की खूब तारीफ की साथ ही उसे अपनी तरफ से पानीपुरी खिलाने का भी ऑफर किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article