वायरल न्यूज़

Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में छाया नवरात्रि का रंग, गरबा की धुन पर झूम उठे लोग

न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर नवरात्रि की धूम देखने को मिली। गरबा की धुन, रंग-बिरंगे कपड़ों और मां की भक्ति से जुड़ा यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर गरबा करते लोग (X/@iAkankshaP)

भारत में नवरात्रि का त्योहार हो और गरबा की धूम न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! लेकिन इस बार नवरात्रि का रंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार अमेरिका में भी देखने को मिला। न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर गरबा की धुन गूंजी, रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे लोग झूमते नजर आए और पूरा माहौल मां की भक्ति से भर गया। इस खूबसूरत नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

टाइम्स स्क्वायर बना गरबा का मैदान

न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यहां आमतौर पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन, रोशनी और लोगों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन वायरल वीडियो (Viral Video) में यह जगह एक अलग ही रंग में नजर आ रही है। यहां नवरात्रि के मौके पर गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया। वीडियो में नवरात्रि का उत्साह साफ दिखाई देता है। रंग-बिरंगे कपड़े, गरबा के पारंपरिक अंदाज और लोगों के चेहरों पर खुशी ने इस आयोजन को खास बना दिया। मां दुर्गा की भक्ति और त्योहार की उमंग ने वहां मौजूद लोगों को एक साथ जोड़ दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

विदेश में भी दिखा भारतीय संस्कृति का जलवा

नवरात्रि भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। गुजरात में गरबा और डांडिया की खास धूम रहती है। अब यही रंग दुनिया के कई देशों में भी देखने को मिलता है, जहां भारतीय समुदाय अपने त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाता है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर गरबा का यह नजारा भी इसी सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत मिसाल है। विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए ऐसे आयोजन अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का एक खास मौका होते हैं। वहीं, दूसरे देशों के लोग भी भारतीय संगीत, नृत्य और त्योहारों को करीब से देख पाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा नजारा

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वीडियो को देखकर लोग न्यूयॉर्क में नवरात्रि के इस रंग की चर्चा कर रहे हैं। टाइम्स स्क्वायर जैसी मशहूर जगह पर गरबा का आयोजन अपने आप में खास है। यह दिखाता है कि त्योहारों की खुशी और संगीत की ताकत लोगों को भाषा और देश की सीमाओं से परे भी जोड़ सकती है। नवरात्रि का असली रंग भी यही है, भक्ति, खुशी और एक-दूसरे के साथ मिलकर जश्न मनाना। न्यूयॉर्क में गरबा का यह नजारा बताता है कि मां की भक्ति और भारतीय संस्कृति का उत्साह दुनिया के किसी भी कोने में महसूस किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article