देश

पीएम मोदी ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी से की फोन पर बात, व्यापार से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मार्क कार्नी के साथ उनकी बातचीत गर्मजोशी भरी और फायदेमंद रही।

Image

पीएम मोदी ने की मार्क कार्नी से फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई। बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मार्क कार्नी के साथ उनकी बातचीत गर्मजोशी भरी और फायदेमंद रही। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, भारत और कनाडा अपनी रणनीतिक साझेदारी के तहत व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के ठोस परिणाम हासिल करना इस बातचीत के प्रमुख बिंदुओं में शामिल रहा।

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा भी चर्चा के केंद्र में

दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, भारत और कनाडा के नागरिकों के बीच संपर्क और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के मुद्दे पर भी सहमति बनी। मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने और रणनीतिक साझेदारी के अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article