वायरल न्यूज़

Video: कार से मात्र 6.5 किमी जाने में लगा 1 घंटा से भी ज्यादा का समय, शख्स ने बताया बेंगलुरु के ट्रैफिक का हाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स बेंगलुरु के ट्रैफिक का हाल बताते हुए अफसोस जाहिर कर रहा है।

Image

पंकज हुरिया नाम के शख्स ने शेयर किया यह वीडियो (Instagram/@pankaj.huria.1209)

बेंगलुरु का ट्रैफिक हमेशा से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा है। आए दिन कोई ना कोई सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के ट्रैफिक का हाल बताते नजर आ जाता है। इसी कड़ी में पंकज हुरिया नाम के एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिखाया कि बेंगलुरु में कितना बुरा जाम लगता है और उसे अपनी कार से मात्र 6.5 किमी. का रास्ता तय करने में 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।

6.5 किमी के लिए 1 घंटे से भी ज्यादा का वक्त

वीडियो में पंकज बताते हैं कि उनके घर से उनका ऑफिस मात्र साढ़े 6 किलोमीटर की दूरी पर है। वे अपने ऑफिस जाने के लिए सुबह सवा 9 बजे घर से निकले थे। वे बीच रास्ते में बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसे हुए थे और उन्होंने बताया कि उन्हें घर से निकले आधे घंटे से ज्यादा समय लग चुका है और वे अभी भी बीच रास्ते में ही हैं। उन्होंने अपने कैमरे का फोकस नेविगेशन ऐप पर किया और दिखाया कि ऑफिस पहुंचने में अभी 22 मिनट का समय और लगेगा। यानी कुल मिलाकर उन्हें अपने घर से ऑफिस पहुंचने में 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लग रहा था। आगे वीडियो में पंकज अपनी निराशा जाहिर करते हुए बोलते हैं कि इस शहर में कुछ नहीं रखा भाई, यहीं है इस शहर की असली सच्चाई।

वीडियो देख चकराया लोगों का सिर

बेंगलुरु के ट्रैफिक का ऐसा बुरा हाल कि साढ़ें 6 किलोमीटर की दूरी के लिए आपको 1 घंटे से भी ज्यादा का समय देना पड़ेगा, वह भी कार से। यह सुनकर तो लोगों का दिमाग ही चकरा गया। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपने अनुभवों के बारे में भी बताया। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी ही स्थिति पुणे में भी है।" दूसरे ने लिखा कि बेंगलुरु के बोरवेल रोड और नल्लूर हल्ली की यही सच्चाई है। यहां रोज इस तरह के जाम देखने को मिलते हैं। तीसरे ने लिखा, "भाई तुम्हें 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कुल डेढ़ घंटे का समय लगेगा।" इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pankaj.huria.1209 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article