एजुकेशन

Supreme Court Recruitment 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख तक सैलरी

सुप्रीम कोर्ट के रिक्रूटमेंट सेल ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

Supreme Court में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट की नौकरी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Supreme Court Senior Personal Assistant Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। सुप्रीम कोर्ट के रिक्रूटमेंट सेल ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 65 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को जरूरी योग्यता और आयु सीमा की जानकारी अच्छे से देख लेनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही शॉर्टहैंड और कंप्यूटर चलाने की जानकारी होना जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।

सैलरी है शानदार

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-8 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसका वेतनमान 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह है। वास्तविक वेतन पद और लागू नियमों के अनुसार निर्धारित होगा।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थासुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
पद का नामसीनियर पर्सनल असिस्टेंट
कुल पद65
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
वेतनमान47,600–1,51,100 रुपये
आवेदन शुरू20 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख10 नवंबर 2026

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें - PDF

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 नवंबर 2026 है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article