सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मां अपने परिवार की पहली कार को देखकर भावुक हो जाती हैं, जो उसके बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदार की कमाई से खरीदी है।
बेटे की कमाई से परिवार की पहली कार देख खुशी से झूमने लगी मां
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां और परिवार क अन्य लोग कार के शोरूम में एक कार के सामने खड़े है। जैसे ही बेटा उस कार पर ढंके कपड़े को अपने हाथ से उठाता है, वैसे ही मां कार को देखकर खुशी से चीखते हुए उछल पड़ती है। मां को अपनी आंखों पर यह भरोसा तक नहीं हो रहा था कि उसके बेटे ने परिवार के लिए एक कार खरीद ली है। मां खुशी से उस कार से लिपट जाती है और फिर वह अपने बेटे के पास जाकर उसे गले लगा लेती है। इस दौरान मां की आंखों में आंसुओं की धार बह रही थी। बेटे के इस सरप्राइज को देखकर मां इस कदर चौंक जाती है कि वह अपने बेटे को प्यार से थपकी देते हुए गले लगा लेती है।
वीडियो देख आपकी आंखें भी हो जाएगी नम
जब बेटा अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी की कमाई से पूरे परिवार के लिए पहली कार खरीदे तो मां की नजरों में खुशी के आंसू तो आ ही जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ इस महिला के साथ, जिसकी आंखों में अपने बेटे के लिए गर्व साफतौर पर देखा जा सकता है। इस वायरल और खुशनुमा वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @yajnshri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
