वायरल न्यूज़

गुलेल से लगाया पानी की बूंदों पर निशान, इस निशानची लड़की का Video कर देगा आपको हैरान

सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवती गुलेल का इस्तेमाल करके नीचे गिरती हुई पानी की बूंदों को बीच हवा में ही भेद देती है। उसका यह निशाना इतना सटीक और तेज है कि पहली नजर में लोगों को इस पर यकीन ही नहीं होता।

Image

पानी की बूंदों पर निशाना लगाती लड़की (X/@sciencegirl)

कई लोगों का निशाना इतना पक्का होता है कि वे दूर से ही किसी भी चीज पर निशाना लगा लेते हैं। हाल में एक ऐसी ही निशानची लड़की का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की को गुलेल से पानी की बूंदों पर निशाना लगाते देखा जा सकता है। लड़की का निशाना इतना पक्का है कि उसके गुलेल से निकला हर एक पत्थर उन पानी की बूंदों को चीरकर पार कर जा रहा है। फिलहाल इस निशानची लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

लड़की ने गुलेल से लगाया पानी की बूंदों पर निशान

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दूर एक स्टूल पर बैठी हुई है। उसके हाथों में गुलेल है, जिससे वह तानकर पत्थर मार रही है। दूर एक ट्रॉयपॉड पर बोतल फंसाई गई है और उस बोतल से रिसते हुए पानी की बूंदें बार-बार नीचे टपक रही हैं। लड़की गुलेल (slingshot) से गिरती हुई पानी की बूंदों पर इतना सटीक निशाना लगाती है कि इसे देखने वाले हैरान रह जाते हैं। ये निशाना इतना सटीक और तेज है कि पहली नजर में यकीन नहीं होता लेकिन लड़की जब बार-बार उन टपकती बूंदों को पत्थर से भेदती है तब यह देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

वीडियो देख लोगों ने लड़की को बताया आज की अर्जुन

निशानेबाजी के इस अद्भुत वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। लड़की के इस निशानेबाजी को कई लोग असंभव करार दे रहे हैं, जबकि कुछ इसे शानदार हैंड-आई कोऑर्डिनेशन और लगातार प्रैक्टिस का नतीजा बता रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने लड़की के इस अनोखे टैलेंट को देख उसे "आज के जमाने की अर्जुन" कह रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article