वायरल न्यूज़

ना कर लाडले! पत्नी के साथ पति एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का कर रहा था प्रैंक, Video देख लोगों ने दी समझाइश

सोशल मीडिया पर एक पति का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अपनी पत्नी के साथ प्रैंक कर रहा था। वीडियो देख लोगों ने उस पति को समझाने के साथ-साथ चेताया भी कि आगे से वह ऐसी गलती ना करे।

Image

पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने किया प्रैंक (X/@mog_russEN)

प्रैंक वाले कई मजेदार सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। जिसमें देखा जाता है कि कोई अजनबियों के साथ प्रैंक कर रहा है तो कोई अपनों के साथ। हाल में एक ऐसा ही प्रैंक वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के साथ प्रैंक कर डाला। हालांकि प्रैंक तो ठीक था लेकिन वह किस चीज को लेकर प्रैंक कर रहा था, वह उसके लिए खतरे से खाली नहीं था। वीडियो को देख लोगों ने उस शख्स को समझाया भी और कहा कि ऐसा मत करो, भाई! आग से नहीं खेला जाता।

पत्नी के साथ पति कर रहा था प्रैंक

वीडियो में एक पति को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अपनी पत्नी के साथ प्रैंक करते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पहले अपने लैपटॉप में एक लड़की का वीडियो प्ले करके छोड़ देता है और अपने मोबाइल के कैमरे के फोकस को कुछ यूं रखता है कि देखने से ऐसा लगे जैसे कोई वीडियो कॉल पर हो।

पत्नी को किया वीडियो कॉल और दूसरी लड़की के वीडियो के सामने रख दिया मोबाइल

इसके बाद वह अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर देता है। पत्नी जैसे ही कॉल रिसीव करती है, उसके फोन में एक लड़की का चेहरा दिखता है। जिसके बाद तो पत्नी की आंखें फटी की फटी रह जाती है। वह उस लड़की से पूछती है कि कौन हो तुम और तुम्हारे पास मेरे पति का फोन क्या कर रहा है। इधर, वीडियो में लड़की खुद को संवारते हुए दिखाती है। पत्नी इस बार गुस्से में पूछती है कि तुम कौन हो और मेरे पति के साथ क्या कर रही हो?

पत्नी की पारा हुआ हाई

इतने में पति को यह समझ आ जाता है कि मामला ज्याद उलझे उससे पहले सरेंडर कर दो। पति तुरंत अपने फोन का कैमरा जूम आउट करता है और कैमरे को फ्लिप करता है। जिसके बाद वीडियो कॉल में पत्नी को यह समझ आ जाता है कि उसका पति मजाक कर रहा था और वीडियो कॉल पर लैपटॉप में किसी लड़की का वीडियो चलाया गया था। इधर, पति भी अपनी सफाई देते हुए कहता है कि वह उससे प्रैंक कर रहा था। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।

वीडियो देख लोगों ने पति को दी सलाह

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mog_russEN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 5700 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर पति को अपनी सलाह भी दी है और उसे चेताया है कि पत्नी के साथ इस तरह का भद्दा मजाक किसी दिन उसे भारी पड़ सकता है इसलिए आग से खेलने की कोशिश ना करे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article