टेक एंड गैजेट्स

डिजिटल पढ़ाई के लिए मोबाइल डेटा होगा सस्ता? PM मोदी ने बताया सरकार का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के बाद जब देश में नई सरकार बनी, तो सरकार का मुख्य फोकस मोबाइल डेटा को किफायती (Affordable) और सस्ता बनाने पर था और आज भी किफायती डेटा उपलब्ध कराने पर ध्यान फोकस है।

Image

ईकॉनमी फोरम को पीएम मोदी ने संबोधित किया।

नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू ईकॉनमी फोरम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने मोबाइल डेटा को लेकर बड़ा संकेत दिया। जल्द ही करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सस्ते इंटरनेट डेटा की सौगात मिल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने 21वीं सदी में टेक्नोलॉजी की भूमिका और भारत की अर्थव्यवस्था पर भी अपनी बात रखी।

इकॉनमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी का फायदा समाज के हर एक तबके तक पहुंचना। आज के दौर में ताकत का इस्तेमाल दूसरों को सशक्त बनाने के लिए किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अब सवाल यह नहीं है कि ताकत किसके पास है बल्कि उस ताकत का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है यह बड़ा सवाल है।

उन्होंने कि अब टेक्नोलॉजी, डेटा, ज्ञान और इनोवेशन आज के समय में ताकत के प्रमुख स्रोत बन चुके हैं। इकोनॉमी फोरम (Bloomberg New Economy Forum) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल डेटा को किफायती और सस्ता बनाने की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और इसके फायदों को वैश्विक मंच पर रखा है।

किफायती मोबाइल डेटा पर ध्यान

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के बाद जब देश में नई सरकार बनी, तो सरकार का मुख्य फोकस मोबाइल डेटा को किफायती (Affordable) और सस्ता बनाने पर था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत अभी भी मोबाइल डेटा को और किफायती बनाने पर ध्यान दे रहा है, ताकि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी डिजिटल माध्यमों से शिक्षा हासिल कर सकें

छोटे शहरों और गांवों तक डिजिटल पहुंच

पीएम मोदी ने बताया कि डेटा सस्ता होने का सबसे बड़ा लाभ यह हुआ है कि आज देश के छोटे शहरों के छात्र भी डिजिटल लर्निंग (Digital Learning) का लाभ उठा पा रहे हैं, गांव के छोटे दुकानदार नए ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं, और युवा घर बैठे ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिला ले रहे हैं।

10 गुना बढ़ चुकी इंटरनेट की स्पीड

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में भी मोबाइल और इंटरनेट डेटा को लेकर कई बड़ी बाते शेयर की थीं। उस दौरान उन्होंने कहा था कि “मोबाइल फोन आज के समय में सुशासन का एक जरूरी उपकरण बन गया है।” इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अब 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले 5.5 लाख से अधिक बेस स्टेशन हैं और अब देश में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 2022 की तुलना में 10 गुना बढ़ चुकी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article