बॉलीवुड

King Teaser: इस दिन रिलीज होगा Shah Rukh Khan स्टारर का टीजर, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

Shah Rukh Khan's King Teaser Release Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' के टीजर को मेकर्स नवंबर में इस दिन पेश कर सकते हैं।

Image

इस दिन जारी होगा शाहरुख खान की 'किंग' का टीजर (Pic Credit: Instagram)

Shah Rukh Khan's King Teaser Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' 2026 के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स के बीच अलग ही उत्साह बना हुआ है। साल 2025 में 'किंग' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब फिल्म के टीजर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'किंग' के टीजर को रिलीज करने के लिए तारीख चुन ली है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इसे फैन्स के बीच कब पेश करेंगे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म 'Maatrubhumi' को लेकर Dhruv Rathee ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'राजनीतिक दबाव के कारण...')

इस दिन जारी होगा 'किंग' का टीजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' का टीजर मेकर्स इस साल शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवम्बर के दिन रिलीज कर सकते हैं। यह शाहरुख खान के फैन्स के लिए बड़ा तोहफा होगा। शाहरुख खान को फिल्म के टीजर में अब तक ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक 'किंग' के टीजर रिलीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: RJ Mitte Death: 34 साल की उम्र में 'Breaking Bad' एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबी हॉलीवुड इंडस्ट्री)

'किंग' के टीजर रिलीज को लेकर आई जानकारी ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म का टीजर एक्शन, शानदार डायलॉग्स और शाहरुख खान के नए अंदाज से भरपूर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को 450 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा की महंगी फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है।

इस मूवी में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article