ऑटो न्यूज़

LED लाइट्स और नए डिजाइन के साथ आई TVS Radeon, कीमत 67,100 रुपये से शुरू

टीवीएस ने अपने ग्राहकों के लिए TVS Radeon को नए अवतार में पेश कर दिया है। इस बाइक के डिजाइन और लाइटिंग में बदलाव किए गए हैं।

Image

नए अवतार में आई TVS Radeon

टीवीएस (TVS Motor Company) ने फेस्टिव सीजन के दौरान अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक TVS Radeon को नए अवतार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक के डिजाइन और लाइटिंग में कई बदलाव किए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न हो गया है। नई TVS Radeon को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बाइक के साथ नया डिजाइन भी चाहते हैं।

TVS Radeon के वेरिएंट और कीमत

नई TVS Radeon को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,100 रुपये रखी गई है। वहीं, Digi Cluster Drum वेरिएंट की कीमत 70,100 रुपये और Digi Cluster Disc वेरिएंट की कीमत 73,100 रुपये है-

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली)
Base67,100 रुपये
Digi Cluster Drum70,100 रुपये
Digi Cluster Disc73,100 रुपये

नए डिजाइन में क्या है खास?

नई TVS Radeon में फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर काउल के डिजाइन को अपडेट किया गया है। इसके अलावा बाइक पर नए डायनामिक ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा यूथफुल लुक देते हैं।

बाइक के फ्रंट में नई जनरेशन का फुल LED हेडलैंप मिलता है। इसके साथ सिग्नेचर लाइटिंग दी गई है, जो इसकी पहचान को अलग बनाती है। कंपनी ने इसमें LED टर्न इंडिकेटर्स भी दिए हैं, जिससे बाइक का फ्रंट लुक ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।

पीछे की तरफ नई LED टेललैंप यूनिट दी गई है। इसमें सिग्नेचर लाइटिंग एलिमेंट्स और 3D टनल इफेक्ट मिलता है। नए LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ इसका रियर डिजाइन भी पहले से ज्यादा आधुनिक दिखाई देता है।

पुराने फीचर्स भी रहेंगे बरकरार

डिजाइन में बदलाव के बावजूद TVS Radeon की रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली खूबियों को बरकरार रखा गया है। इसमें अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सीट मिलने का दावा किया गया है, जिससे रोजाना सफर के दौरान बेहतर आराम मिल सकता है।

इसके अलावा, बाइक में रिवर्स LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ RTMi फीचर भी दिया गया है। यह राइडर को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करता है। इस अपडेट के साथ इंजन, पावर और माइलेज में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नई TVS Radeon को कंपनी की अधिकृत डीलरशिप से खरीदा जा सकेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article