एजुकेशन

BTE UP जून री-इवैल्यूएशन परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कुछ छात्रों का रिजल्ट क्यों रोका गया

BTE UP Re-evaluation Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2026 की परीक्षा के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

BTE UP जून री-इवैल्यूएशन परीक्षा का परिणाम जारी

BTE UP Re-evaluation Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2026 की परीक्षा के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें, सेमेस्टर, वार्षिक और बैक पेपर परीक्षाएं मई-जून 2026 में आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं की कॉपियों की डिजिटल री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन 14 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए गए थे।

कुछ छात्रों का रिजल्ट अभी आना बाकी

BTEUP ने उन छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिनकी कॉपियों की डिजिटल री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, कुछ विषयों की कॉपियों की दोबारा जांच अभी सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में जारी है। इन छात्रों का रिजल्ट री-इवैल्यूएशन पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, मई-जून 2026 की ईवन सेमेस्टर, वार्षिक और बैक पेपर परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप वाले 194 छात्रों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। छात्र अपने परिणाम से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें BTEUP का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले BTEUP की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं। होमपेज पर री-इवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें और जरूरत के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।

यह रहा रिजल्ट लिंक - BTE UP Re-evaluation Result 2026 Link

छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट में दिए गए अंकों और अन्य जानकारियों को ध्यान से जांचें। किसी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देश देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article