वायरल न्यूज़

मैडम ने पढ़ाई करने के लिए डांटा तो बच्चे ने दी धमकी- 'पापा पुलिस में हैं गोली मार दूंगा' Video हुआ वायरल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक छात्र अपनी मैडम के पास बैठा हुआ है। वहीं मैडम पढ़ाई को लेकर उससे सवाल-जवाब कर रही हैं। आपको बच्चे की आंखों में आंसू दिखाई देंगे। वहीं बच्चे के चेहरे पर आपको मासूमियत नजर आ रही होगी।

Image

बच्चे का वीडियो (एक्स- @jpsin1)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स को हैरान करने वाले होते हैं तो कई वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इस समय इंंटरनेट पर आग लगाई हुई है। यह वीडियो एक क्लासरूम से जुड़ा है। वीडियो में आपको एक छात्र नजर आएगा। यह छात्र अपनी मैडम से कुछ बहसबाजी करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो देखकर सोंच में पड़ जाएंगे

वीडियो देखकर जहां एक तरफ आपकी हंसी छूटेगी, वहीं कुछ देर के लिए आप सोच में भी पड़ जाएंगे। वीडियो क्लासरूम में शूट हुआ है। आप देख पाएंगे कि एक छात्र अपनी मैडम के पास बैठा हुआ है। वहीं मैडम पढ़ाई को लेकर उससे सवाल-जवाब कर रही हैं। आपको बच्चे की आंखों में आंसू दिखाई देंगे। वहीं बच्चे के चेहरे पर आपको मासूमियत नजर आ रही होगी। आप देख पाएंगे कि बच्चा रोते-रोते बहुत ही मासूमियत से अपनी मैडम को धमका रहा है। देखें वीडियो-

आप सुन पाएंगे कि बच्चा अपनी टीचर को कह रहा है, 'मेरे पापा पुलिस में हैं, आपको गोली मार दूंगा।' वह मैडम से बताता है कि 'उसके घर में संदूक पर बंदूक रखी है।' पहली बार टीचर यह बात सुनती हैं तो वह हक्की-बक्की रह जाती हैं। हालांकि, फिर वह बच्चे की क्यूट धमकी पर हंसने लगती हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article