वायरल न्यूज़

OMG: दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर, नज़ारा देख सभी लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 4, 2023, 01:52 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के पैर छू रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दुल्हा-दुल्हन पर तंज कसते हुए मजे ले रहे हैं।

Image

दुल्हे ने छुए दुल्हन के पैर(Source:twitter)

शादियों के इस सीजन में शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियोज सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की मानों बहार आ गई है। कभी दूल्हा-दुल्हन के मजेदार डांस वीडियोज तो कभी देवर-भाभी और जीजा-साली के मजेदार डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा जयमाला के कई फनी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जयमाला से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने खूब सुर्खियां बटोर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के पैर छू रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दूल्हा-दुल्हन पर तंज कसते हुए मजे ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने हाथों में जयमाला लिए एक मंदिर में भगवान के सामने खड़े हैं। फिर पहले दुल्हन दूल्हे को जयमाला पहनाती है, उसके बाद दूल्हा भी बड़े प्यार से दुल्हन को जयमाला पहनाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पति के पैर छूती है जिसके बाद दूल्हा भी अपनी दुल्हन के पैर छू लेता है। दूल्हा ना केवल पैर छूता है बल्कि दुल्हन को दंडवत प्रणाम करता है। दूल्हा, दुल्हन के पैरों पर ही गिर पड़ता है।

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये जरूर खुश रहेगा। वह हमेशा खुशी से रहेगा!’इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि इस वीडियो को 600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘वो शीश इसलिए झुका रहा है, क्योंकि वो दुल्हन को न सिर्फ दुल्हन समझ रहा है बल्कि उस इंसान के अंदर के भगवान को भी देख रहा है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article