दोस्ती की मिसाल कायम करते दोस्तों की कहानियां आपने जरूर सुनी होंगी। हाल में इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल गया, जहां एक दोस्त की जान बचाने के लिए दूसरे दोस्त ने बिना सोचे-समझे अपनी जान की बाजी लगा दी। दोस्तों का यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
पानी में कूदकर बचाई दोस्त की जान
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ दोस्त एक स्पीड बोट पर बैठकर सफर पर निकले हुए हैं। बोट पानी में काफी तेज चल रही है। साथ ही वह लहरों की वजग सेडगमगा भी रही है। ऐसे में उन दोस्तों में एक जिसे तैरना नहीं आता था, वह बोट से नीचे पानी में गिर जाता है। दोस्त को पानी में गिरते ही लड़का तुरंत बोट से कूद पड़ता है और वह तैरकर अपने दोस्त के पास पहुंचता है और उसे बचाकर वापस बोट की तरफ ले आता है। थोड़ी देर में वह स्पीड बोट भी पीछे मुड़कर उन दोस्तों के पास पहुंचती है। फिर वे दोनों दोस्त बोट पर चढ़ जाते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
दोस्ती के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indiakmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद 'भाईचारा जिंदाबाद' के नारे लगाए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि लड़कों की दोस्ती ऐसी ही होती है। जबकि कई लोगों ने लड़कों की इस मस्ती को खतरनाक और जानलेवा बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
