एजुकेशन

IIM CAT 2026 Admit Card: आईआईएम सीएटी 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी , iimcat.ac.in पर करें डाउनलोड

IIM CAT 2026 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 परीक्षा के लिए 4 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

IIM CAT Admit Card 2026: 4 नवंबर को जारी होगा आईआईएम सीएटी परीक्षा का एडमिट कार्ड (PC:Istock)

IIM CAT 2026 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि संस्थान 4 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपनी रजिस्टर्ड यूजर ID और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

IIM CAT 2026 Exam Date: कब होगी आईआईएम सीएटी परीक्षा

बता दें आईआईएम की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड पर आधारित होगी। एग्जाम तीन पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक होगी। जबकि दूसरे स्लॉट का एग्जाम दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित है। वहीं तीसरे स्लॉट की परीक्षा शाम 4 बजकर 30 मिनट से शाम 6:30 तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How To Download IIM CAT 2026 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IIM CAT Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये बी पढ़ें: क्या आज 28 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

IIM CAT Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर अपना आवंटित स्लॉट और रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर का एड्रेस देख लेना चाहिए और परीक्षा के दिन के लिए अधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article