देश

महाराष्ट्र और कर्नाटक MLC चुनाव के लिए वोटों गिनती जारी, जानिए किसके पक्ष में रुझान और नतीजे

महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद (MLC) सीटों पर वोटों की गिनती के बाद अब मुख्य परिणाम और रुझान सामने आ चुके हैं। MLC चुनाव के लिए 27 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

Image

महाराष्ट्र-कर्नाटक MLC चुनाव नतीजे

Maharashtra-Karnataka MLC Poll Results: महाराष्ट्र और कर्नाटक MLC चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और रुझान मिलने लगे हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद (MLC) सीटों पर वोटों की गिनती के बाद अब मुख्य परिणाम और रुझान सामने आ चुके हैं। MLC चुनाव के लिए 27 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जानिए कहां पर क्या है रुझान और किसके पक्ष में नतीजे आ सकते हैं।

अमरावती शिक्षक

किरण सरनाईक (शिवसेना शिंदे गुट) पहले राउंड में 3963 वोट, 1694 वोटों से आगे।

कांग्रेस की अदिति पोहरे 1319 वोट पर पीछे।

पुणे शिक्षक- BJP आगे

BJP के कौस्तुभ गावड़े vs कांग्रेस के जयंत असगांवकर में टक्कर।

नागपुर स्नातक

कांग्रेस के अभिजीत वंजारी आगे

BJP के सुधाकर कोहले कड़ी टक्कर में। ये सीट 2020 में BJP 58 साल बाद हारी थी।

पुणे स्नातक- कांग्रेस/MVA आगे

छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक

NCP (शरद पवार) के प्रताप पाटिल आगे। महायुति के सिटिंग MLC सतीश चव्हाण पोस्टल में 27-37 वोट से आगे थे, फिर पीछे हुए।

कर्नाटक MLC चुनाव

JDS ने कांग्रेस से बेंगलुरु टीचर्स सीट छीनी, BJP ने एक सीट जीती और दो पर आगे

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में JDS ने सत्तारूढ़ कांग्रेस से बेंगलुरु टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र छीन लिया।

BJP ने नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र पर जीत दर्ज की।

वोटों की गिनती जारी रहने के बीच BJP साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स और वेस्ट ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्रों में आगे।

चारों MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

किसकी पकड़ मजबूत

महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद (MLC) सीटों के लिए जारी मतगणना के बाद चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। जहां महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने अपनी पकड़ मजबूत की है, वहीं कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस (NDA) गठबंधन ने शिक्षक व स्नातक सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इन नतीजों को दोनों राज्यों की मुख्य राजनीति के भावी संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article