Jailer 2 Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन यानी सोमवार को 'जेलर 2' ने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार के दिन भी यह कमाई करोड़ों रुपये में रही है। एक्शन और दमदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। अब यह फिल्म 500 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: रणबीर-यश की फिल्म रचेगी इतिहास, 200 करोड़ की लेगी ओपनिंग)
500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'जेलर 2'
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) ने मंगलवार को यानी 13वें दिन भारत में लगभग 7.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 13 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 415.65 करोड़ हो गया है। वहीं दूसरी ओर 'जेलर 2' का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 486.50 करोड़ बताया जा रहा है। अगर कमाई ऐसे ही रहती है तो यह भारत में जल्द ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' के लिए रास्ता छोड़ेगी Godzilla Minus Zero !! इंडिया रिलीज में हो सकती है देरी)
'जेलर 2' का जलवा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। 13वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 2 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 257.50 करोड़ तक पहुंच गया। भारत और विदेशों से हुई कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 744 करोड़ बताया जा रहा है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, योगी बाबू, विनायकन, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति और एस. जे. सूर्या जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
