लाइफस्टाइल

करवा चौथ पर छा जाएगा बॉलीवुड वाला जलवा! अनुष्का से कैटरीना तक, इन हसीनाओं के आइकॉनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Karva Chauth 2026: करवा चौथ पर एकदम फिल्मी हसीना की तरह सजना संवरना है। तो आपके लिए अनुष्का-कैटरीना के ये वाले लुक्स रिक्रिएट करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। देखें करवा चौथ स्पेशल लुकबुक, करवा चौथ पर क्या पहने।

Image

Karwa Chauth Look Book

Karva Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके चांद का दीदार करती हैं। पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों के साथ इस त्योहार पर खूबसूरत दिखने का क्रेज भी खूब रहता है। ऐसे में अगर आप इस बार अपने लुक में बॉलीवुड का ग्लैमर और देसी अदाओं का तड़का लगाना चाहती हैं, तो फिल्मी हसीनाओं के स्टाइल से बेहतर इंस्पिरेशन क्या होगी!

    अनुष्का शर्मा का एलिगेंट ट्रेडिशनल अंदाज हो या कैटरीना कैफ का क्लासिक लाल साड़ी लुक, बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ये स्टाइल हर महिला को खास महसूस करा सकते हैं। सही साड़ी, खूबसूरत ब्लाउज, स्टेटमेंट जूलरी और आकर्षक मेकअप के साथ आप भी अपने करवा चौथ लुक को यादगार बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड डीवाज के आइकॉनिक स्टाइल के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप इस त्योहार पर किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं लगेंगी।

    आलिया भट्ट का सॉफ्ट और ग्रेसफुल अंदाज

    अगर आप हल्का, खूबसूरत और मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो आलिया भट्ट के स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं। लाल रंग की आइकॉनिक साड़ी के साथ करवा चौथ लुक कमाल लगेगा। इसके साथ मिनिमल जूलरी, सॉफ्ट कर्ल्स और नेचुरल मेकअप आपके लुक को फ्रेश बनाएंगे। दिनभर व्रत रखने के दौरान आराम भी जरूरी है, इसलिए ऐसा आउटफिट चुनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर सकें और पूजा के समय सहज महसूस करें।

    करीना कपूर का सूट वाला लुक

    करीना कपूर के सूट लुक्स भी करवा चौथ पर एकदम सुंदर और शानदार लगेंगे। एकदम एलीगेंट स्टाइल के लिए तो करीना से सूट हर महिला को ट्राय करना ही चाहिए। खासतौर से नई बहुएं करीना कपूर का लाल-हरा सूट लुक जरूर ही ट्राय करें।

    अनुष्का शर्मा का एलिगेंट लुक देगा रॉयल फील

    Anushka Sharma Karwa Chauth Look

    Anushka Sharma Karwa Chauth Look

    अनुष्का शर्मा का ट्रेडिशनल स्टाइल उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सादगी में खूबसूरती पसंद है। उनका स्टाइल अपनाने के लिए आप लाल, गोल्डन गुलाबी या पेस्टल शेड की साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ स्लीवलेस या हाफ स्लीव्स वाला खूबसूरत ब्लाउज आपके लुक को और निखारेगा। हल्की जूलरी, छोटी बिंदी, सटल मेकअप और सलीके से बनाया गया बन आपको एलिगेंट लुक देंगे। अगर आप भारी-भरकम कपड़े पहनने के बजाय आरामदायक और क्लासी आउटफिट चाहती हैं, तो अनुष्का से इंस्पिरेशन लेना अच्छा आइडिया है।

    कैटरीना कैफ का साड़ी लुक है सदाबहार

    Katrina Kaif Karwa Chauth Look Book

    Katrina Kaif Karwa Chauth Look Book

    करवा चौथ पर लाल, गुलाबी रंग का खास महत्व होता है और कैटरीना कैफ का पारंपरिक लाल साड़ी वाला अंदाज इस मौके के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है। आप सिल्क, बनारसी या शिफॉन की लाल साड़ी के साथ मैचिंग या गोल्डन ब्लाउज पहन सकती हैं। मांग में सिंदूर, गले में खूबसूरत नेकलेस या मंगलसूत्र, लाल चूड़ियां और माथे पर बिंदी आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। मेकअप के लिए लाल लिपस्टिक और हल्का आई मेकअप चुनें। यह स्टाइल आपको पारंपरिक होने के साथ-साथ ग्लैमरस लुक भी देगा।

    शिल्पा का शानदार अंदाज

    शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ पर एकदम आइकॉनिक लुक्स फ्लॉन्ट करती हैं। जिनमें से उनका ये अनारकली सूट वाला लुक बहुत ही खास है। महिलाएं इस लुक को जरूर ही अपने अंदाज में रिक्रिएट कर सकती हैं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article