जिन शादियों में नाच-गाना ना हो, भला वह शादी किस काम की। बिना नाच गाने के तो भारत में शादी संभव नहीं है। लोग शादियों में दिल खोलकर नाचते हैं। कई लोग तो इसी मौके पर अपने सारे डांस स्किल्स दिखा देते हैं। हाल में शादी में हो रहे एक ऐसे डांस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देख लोगों की नजरें ठिठक गईं।
विदेशी शख्स ने अपने डांस से जीता हर एक भारतीय का दिल
दरअसल, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक देसी शादी में विदेशी शख्स का जोरदार तड़का देखने को मिला। जो शादी के मौके पर महिलाओं की मंडली के बीच घुसकर नाच रहा था। इस विदेशी शख्स में ना कोई झिझक और ना ही कोई शरम देखने को मिली। वह बस दिल खोलकर महिलाओं के बीच डांस कर रहा था और भारतीय शादी का भरपूर मजा ले रहा था। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह फिरंगी महिलाओं के बीच हाथ-पैर फेंक-फेंककर, मुस्कान बिखेरते हुए, बिल्कुल मस्ती में डूबे हुए दिल खोलकर नाच रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे खुशियां बांटने के लिए किसी भाषा की जरूरत नहीं है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि फिरंगी कभी कदम महिलाओं के साथ मिलाते हुए नाच रहा है तो कभी अपने स्टाइल में डांस स्टेप्स करके दिखा रहा है। शादी में डांस कर रही महिलाएं भी उस विदेशी शख्स का हंस-हंसकर साथ दे रही हैं।वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार
इस वायरल वीडयो (Viral Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। हमने इस वीडियो तो सोशल साइट एक्स से लिया है। जिसे @Whoiamyours नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "भाई को जरा नागिन डांस भी सीखा दो।" दूसरे ने लिखा, "मेरे साथ शादी में बुलाओ ऐसे मेहमान।" तीसरे ने लिखा, "ये तो असली पार्टी एनिमल है।" चौथे ने लिखा, "भारतीय शादियों में जादू ही कुछ ऐसा है कि दूर-दूर से लोग खींचे चले आते हैं।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
