वायरल न्यूज़

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले इन अंकल का Video खूब हो रहा वायरल, जरा आप भी देखिए, हंसी ना छूट जाए तो फिर कहना

हाल में ही पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक अंकल जी का वीडियो सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुकी।

Image

अंकल का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। (X/@___Ishq_)

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो (Video) वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों का दिमाग सन्न रह जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अंकल के साथ जो कुछ हुआ उससे वे पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और आजकल उनका वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। जरा आप भी देखिए कि आखिर इन अंकल के साथ ऐसा क्या हुआ जो वे सोशल मीडिया पर छा गए।

ये भी पढ़ें:

तेज आंधी के चपेट में आने से बचने के लिए अंकल ने किया यह काम

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के पास जोर की आंधी आई हुई है। आंधी की चपेट में आई चीजें हवा में तैर रही हैं। ऐसे में इस पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अंकल जी ने आंधी में उड़ने के डर से खुद को बचाने के लिए पेट्रोल पंप पर बने एक पिलर को जोर से पकड़कर उसके पीछे छिप गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल पिलर पकड़े खड़े हैं और आंधी में उनकी शर्ट उड़ते हुए ऊपर की तरफ उठ गई है, जिससे उनकी बड़ी सी तोंद बाहर लटकती दिख रही है। अंकल को आंधी में उड़ने का इतना डर है कि वे पिलर के पीछे दुबके हुए हैं और जैसे-तैसे अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

अंकल को जब इस हालत में देखा तो किसी ने उनका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कहां का है इस बारे में कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन फिलाहल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स से लिया है, जिसे @___Ishq_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इससे दुबले पतले लोग काम कर रहे हैं और ये दुबका हुआ है।" दूसरे ने लिखा, "भैया जी, पीलर नहीं पकड़ते, तो भी नहीं उड़ते।" तीसरे ने लिखा, "समझ नहीं आ रहा है कि अंकल खुद को बचा रहे हैं या उस पिलर को।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article