वायरल न्यूज़

Video: चोरों ने थार गाड़ी से ATM मशीन खींचकर की लूटने की कोशिश, जब नहीं हुए कामयाब तो हो गए फरार

Viral Video: शिकायत में बताया गया कि चोरों ने पेचकस से एटीएम का कवर खोला और केबिन में लगे कैमरे तोड़ दिए। हालांकि, थार गाड़ी से एटीएम लूटने के दौरान रस्सी टूट गई और चोर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए।

Image

थार गाड़ी से ATM लूटने का प्रयास (फोटो साभार- TNN)

KEY HIGHLIGHTS
  • थार गाड़ी से एटीएम लूटने आए थे चोर
  • रस्सी में बांधकर एटीएम लूटने का प्रयास
  • रस्सी टूटने पर मौके से भाग निकले चोर

Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक हैरान करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चोर थार गाड़ी से खींचकर एटीएम मशीन को लूटने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने पुलिस के साथ-साथ लोगों के भी होश उड़ा दिए हैं। यह घटना शाहनूरवाड़ी दरगाह इलाके से सामने आई है। जहां एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम मशीन को थार कार से तोड़ने की कोशिश की गई। चोरों के इस प्रयास में एटीएम मशीन के साथ-साथ केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

रस्सी टूटने पर फरार हुए चोर

इस मामले के सामने आने के बाद जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर विशाल हरिदास इंदुरकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विशाल हरिदास इंदुरकर एसबीआई की शाहनूरवाड़ी शाखा में प्रबंधक हैं। शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त की सुबह 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने बैंक की एटीएम मशीन को महिंद्रा थार गाड़ी से बांधकर खींचने की कोशिश की। देखें वीडियो-

शिकायत में बताया गया कि चोरों ने पेचकस से एटीएम का कवर खोला और केबिन में लगे कैमरे तोड़ दिए। हालांकि, थार गाड़ी से एटीएम लूटने के दौरान रस्सी टूट गई और चोर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद चोर तुरंत ही वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर थार गाड़ी से ही भाग निकरते हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article