वायरल न्यूज़

वॉटरफॉल पर मौत का मंजर! जब अचानक शख्स और बच्चे पर आ गिरा सांप, वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

Viral Video: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध अंबोली घाट के झरने पर पिकनिक मना रहे एक परिवार के साथ दिल दहला देने वाली घटना घटी। झरने के तेज पानी का मजा ले रहे पर्यटकों के ठीक ऊपर से अचानक एक बड़ा सांप गिर पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा (तस्वीर साभार- @chicagobachi)

Viral Video: मानसून और छुट्टियों के मौसम में वॉटरफॉल (waterfall video) पर जाना हर किसी को पसंद होता है। लोग पानी की ठंडी बौछारों के बीच परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। लेकिन जरा सोचिए, जिस वक्त आप झरने के नीचे सुकून के पल बिता रहे हों, ठीक उसी समय ऊपर से पानी के साथ एक बड़ा जहरीला सांप आकर गिर जाए तो क्या होगा? महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित मशहूर टूरिस्ट स्पॉट अंबोली वॉटरफॉल से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबोली झरने की चट्टानों पर कुछ महिलाएं और एक व्यक्ति अपनी गोद में छोटे बच्चे को लिए पानी का आनंद ले रहे हैं। माहौल काफी खुशनुमा था और लोग फोटो-वीडियो बनवा रहे थे। तभी अचानक ऊपर से बहते पानी के साथ एक काफी बड़ा और लंबा सांप नीचे आकर गिरता है। सांप सीधे उस जगह के बेहद करीब गिरता है जहां पूरा परिवार बैठा हुआ था। जैसे ही वहां मौजूद लोगों और आसपास खड़े पर्यटकों की नजर पत्थरों के बीच रेंगते सांप पर पड़ी, वहां हड़कंप मच गया। लोग चिल्लाते हुए कहने लगे-'बहुत बड़ा सांप है, भागो'। गोद में बच्चा लिए खड़ा शख्स तुरंत वहां से पीछे हटने लगा और चट्टानों पर बैठी महिलाएं भी डर के मारे चिल्लाती हुई सुरक्षित जगह की ओर भागीं। गनीमत यह रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया और वह बहते पानी के साथ पत्थरों के बीच से होता हुआ आगे निकल गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। देखें वीडियो....

    कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला नजारा

    घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी अन्य पर्यटक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटकों के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है। एक्स पर इस वीडियो को chicagobachi नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यहां हम आपको बता दें कि मानसून या उसके ठीक बाद पहाड़ी इलाकों और झरनों पर जाते समय विशेष सावधानी बरतें। क्योंकि, भारी बारिश और तेज पानी के बहाव के कारण अक्सर झाड़ियों और पेड़ों से जहरीले जीव या सांप बहकर नीचे आ जाते हैं। इसके अलावा झरने के ठीक नीचे या गीली पत्थरों पर बैठते समय आसपास जरूर ध्यान दें। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article