News Ki Pathshala: फरीदाबाद में 'खूनी दिवाली' का CCTV फुटेज आया सामने ! | Faridabad Parking Dispute

Times Now Digital

Updated Nov 13, 2026, 00:05 IST

News Ki Pathshala: दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 42-वर्षीय परमजीत धनखड़ की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से परमजीत धनखड़ पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से नौ उन्हें लगीं। धनखड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पड़ोसियों के बीच पुराना विवाद था।