Suniyo Zara: सनी देओल की सूर्या का गाना रिलीज, उदित नारायण और कुमार सानू ने मिलाया सुर

Kumar Sarash

Updated Oct 27, 2026, 15:30 IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों ने फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के नए गाने 'सुनियो जरा' को अपनी आवाज दी है। इस गाने में अनुपम अमोद भी शामिल हैं। गाने में सनी देओल और रवि किशन की दोस्ती और पुरानी यादों को दिखाया गया है। RAAHEE ने इसका संगीत तैयार किया है, जबकि बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को दोस्ती और भावनाओं की कहानी दिखाएगी।