‘Student of the Year’ की दुनिया बदली, अब प्यार के साथ दिखेगा डर और रहस्य, शनाया करेंगी OTT डेब्यू

Khushboo Dogra

Updated Oct 19, 2026, 17:00 IST

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ की पहली झलक सामने आ गई है। इस बार सेंट टेरेसा में ग्लैमर और प्यार के साथ देखने को मिलेगा डर, रहस्य और रोमांच। शनाया कपूर इस सीरीज़ से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। ट्रेलर में उनका खून से सना चेहरा और रहस्यमयी अंदाज़ सबका ध्यान खींच रहा है। अब देखना होगा कि इस नई कहानी में क्या-क्या ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। यह सीरीज़ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।