Fauzi: 'मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी...' प्रभास की मूवी का धांसू टीजर आउट

Kumar Sarash

Updated Oct 24, 2026, 13:34 IST

Fauzi Teaser: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने 47वें जन्मदिन पर फैंस को अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की नई झलक दिखाई है। 23 अक्टूबर को रिलीज हुए इस वीडियो का नाम ‘डिक्लासिफाइड फाइल नंबर 25’ है। इसकी शुरुआत 29 मई 1942 के बर्लिन से होती है, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडोल्फ हिटलर की मुलाकात का जिक्र है। हालांकि, फिल्म में प्रभास के किरदार और कहानी को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फौजी के टीजर को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।