Mahakali Song: 'ऐगिरी नंदिनी' ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच, मां काली की भक्ति में डूबे लोग

Kumar Sarash

Updated Nov 5, 2026, 22:34 IST

प्रशांत वर्मा की फिल्म 'महाकाली' को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'ऐगिरी नंदिनी' रिलीज कर दिया है, जो मां महाकाली की शक्ति और भक्ति का शानदार अहसास कराता है। स्मरण साई ने इस पारंपरिक स्तुति को फिल्म की कहानी के हिसाब से नए अंदाज में तैयार किया है। अनिला राजीव, गीता माधुरी और साई चरण की आवाज ने गाने में जान डाल दी है। पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज होगी।