Dhurandhar | Amish Devgan | AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर के बीच आज गठबंधन का ऐलान हुआ। ओवैसी और चंद्रशेखर ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी में नए मोर्च का ऐलान किया। इस नए मोर्चे का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। खास बात ये है कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है। नए गठबंधन के एलान के साथ दोनों ही नेताओं ने बड़े-बड़े दावे किये हैं।