Eetha Trailer: Shraddha Kapoor को मिली करियर डिफाइनिंग मूवी

Rahul Sharma

Updated Oct 30, 2026, 15:31 IST

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ईठा काफी लम्बे समय से चर्चा में है। इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म ईठा का ट्रेलर देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि ये मूवी श्रद्धा कपूर की जिंदगी में करियर डिफाइनिंग होने वाली है। इस फिल्म में ना केवल एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी बल्कि श्रद्धा की अदाकारी का वो पक्ष भी देखने को मिलेगा, जो अब तक कोई मूवी कैद नहीं कर पायी है। फिल्म ईठा में मराठी रंग कूट-कूट कर डाला गया है, जिसमें डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर पारंगत हैं। वैसे आपको ईठा का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।