KWK 9: रश्मिका मंदाना ने किया खुलासा, एक साल तक विजय देवरकोंडा के पीछे पड़ी थीं एक्ट्रेस

Abhay

Updated Oct 18, 2026, 14:23 IST

‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के नए सीजन के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की जोड़ी खूब चर्चा बटोर रही है। शो में दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते नजर आएंगे। ट्रेलर में करण जौहर (Karan Johar) ने जब विजय से पूछा कि क्या रश्मिका ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, तो विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रश्मिका ने उनसे करीब 100 बार शादी के लिए पूछा था। इस पर रश्मिका ने बताया कि उन्होंने पूरे एक साल तक विजय से शादी करने के लिए कहा था।