करीना की इस आदत से रात में ढाबा बन जाता है सैफ का बेडरूम, कपिल शर्मा के शो पर किया मजेदार खुलासा

Times Now Digital

Updated Oct 16, 2026, 18:45 IST

बॉलीवुड के स्टार कपल करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जल्द ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में साथ नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमो में दोनों की मजेदार बातचीत देखने को मिली। इस दौरान सैफ ने करीना की एक ऐसी आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, कपिल ने दोनों से पूछा कि शादी के 14 साल बाद भी वे इतने यंग और फ्रेश कैसे दिखते हैं। इस पर सैफ ने इसका क्रेडिट घी को दिया। करीना ने भी बताया कि उनके घर में घी खूब इस्तेमाल होता है और बच्चे भी इसे खाते हैं। तभी सैफ ने बताया कि करीना रात में सोने से पहले अपने पैरों पर घी लगाती हैं। सैफ ने मजाक में कहा कि इतने रोमांटिक माहौल में उनके बेडरूम से रात को ढाबे जैसी खुशबू आती है। उनकी इस बात पर सभी हंस पड़े। ये एपिसोड 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।