समृद्धि शुक्ला ने शहजादा-प्रतीक्षा के बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो उन दोनों की बात है...
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी चर्चा में है। मेकर्स ने शो के लीड एक्टर्स शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर कर दिया था। मेकर्स ने दोनों पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। शो में समृद्धि शुक्ला अभिरा का लीड रोल प्ले कर रही हैं। समृद्धि ने लेटेस्ट इंटरव्यू में शहजादा और प्रतीक्षा के टर्मिनेशन के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानती तो कुछ नहीं कहना चाहती है। ये बात प्रोडक्शन और उन दोनों के बीच में है। शो में रोहित पुरोहित नए अरमान का रोल प्ले कर रहे हैं। समृद्धि ने रोहित संग अपनी केमिस्ट्री पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि रोहित अपना एक फ्लेवर लेकर आए है। उनके साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है। हम दोनों पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अभिरा और अरमान की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आए।
अगली खबर

01:41

03:11

06:58

05:48
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









