लाइव कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने बोला ‘पुष्पा’ का डायलॉग, कहा-"झुकेगा नहीं साला..."

Poonam Shukla

Updated Dec 15, 2024, 20:49 IST

दिलजीत दोसांझ इन दिनों काफी जगहों पर कंसर्ट कर रहे हैं। सिंगर चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को कंसर्ट करते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलजीत दोसांझ ने अपना चंडीगढ़ शो गुकेश के नाम किया, जिन्होंने शतरंज का वर्ल्ड कप जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस दौरान दिलजीत दोसांझ पुष्पा का डायलॉग बोलते हुए भी नजर आए। सिंगर ने कहा-"झुकेगा नहीं साला...जब साला नहीं झुकेगा, तो जीजा झुक जाएगा?" अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।