Teri Meri Doriyaann छोड़कर ऐसी जिंदगी जी रही हैं प्राची हाडा, झूठे वादे कर मेकर्स ने किया था कास्ट
टीवी के मशहूर शो 'तेरी मेरी डोरियां' ने लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से कुछ ही दिनों पहले प्राची हाडा ने किनारा किया था। वह शो में कीरत का रोल अदा कर रही थीं, लेकिन अचानक ही उन्होंने 'तेरी मेरी डोरियां' छोड़ने का फैसला किया। वहीं हाल ही में टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में प्राची हाडा ने बताया कि उन्होंने परेशान होकर शो छोड़ा था। उन्हें बताया गया था कि 'तेरी मेरी डोरियां' में तीन बहनों और तीन भाइयों की प्रेम कहानी होने वाली है। लेकिन शो के शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद उन्हें किनारे कर दिया गया और वह मात्र सपोर्टिंग स्टार बनकर रह गईं। प्राची हाडा ने बताया कि 'तेरी मेरी डोरियां' छोड़कर वह सुकून की जिंदगी जी रही हैं।
अगली खबर

16:23

04:31

02:01

03:52
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









