Don't Be Shy: बड़े-बड़े सपने और प्यार व दोस्ती का चक्कर, आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

ashna malik

Updated Sep 11, 2026, 20:54 IST

Don't Be Shy Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट एक नई फिल्म 'डोंट बी शाय' लेकर आ रही हैं, जिसका ट्रेलर यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि मूवी की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसके ख्वाब बेहद बड़े हैं। लेकिन उन्हें पूरा करने के चक्कर में वह प्यार और दोस्ती के बीच बुरी तरह उलझ जाएगी। बता दें कि आलिया भट्ट द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म 'प्राइम वीडियो' पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मूवी के ट्रेलर ने लोगों को एक्साइटेड कर दिया है।