Garjana Debate Show: UP में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी ग्रामीण और शहरी महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना का ऐलान किया गया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक इस पहल का लक्ष्य करीब 1 करोड़ महिलाओं तक आर्थिक मदद पहुंचाना है. योजना के तहत शुरुआत में पात्र महिलाओं को 20 हजार रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने की बात कही गई है. पहली किस्त समय पर चुकाने वाली महिलाओं को अगली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये मिलेंगे. इसके बाद दूसरी किस्त का भुगतान पूरा करने पर क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर 50 हजार रुपये तक किए जाने की जानकारी दी गई है. देखिए इसी मुद्दे पर हमारा खास डिबेट शो 'गर्जना'