Shaque Trust No One: अपनों के बीच गुमशुदा बेटी के दुश्मन को ढूंढती Parineeti Chopra

Rahul Sharma

Updated Sep 10, 2026, 13:15 IST

परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज शक ट्रस्ट नो वन का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है, जो वाकई इंगेजिंग है। इस ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा सच और भ्रम के बीछ झूलती नजर आ रही हैं, जिनकी बच्ची सालों से गुमशुदा है। उनके घरवाले उन्हें पागल मानते हैं लेकिन उनका दिल जानता है कि वो सही रास्ते पर हैं। क्या इस सही रास्ते पर चलकर परिणीति चोपड़ा को उनकी बेटी मिल पाएगी? या घरवाले उन्हें पागल साबित करके मेंटल हॉस्पिटल भेज देंगे? यही बताने के लिए जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगी शक ट्रस्ट नो वन।