The Vvaan Song Samjho Na: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच फिल्म का पहला गाना ‘समझो ना’ रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी दिख रही है। गाने में दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खूबसूरत और हरियाली से भरी जगहों के बीच दोनों के कई रोमांटिक पल दिखाए गए हैं। इससे फिल्म की कहानी का एक इमोशनल और सॉफ्ट साइड भी सामने आता है। ‘समझो ना’ को जुबिन नौटियाल और सुवर्णा तिवारी ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने तैयार किया है।