'द पैराडाइज' का धांसू टीजर हुआ रिलीज, देखते ही हिल जाएगा दिमाग

Abhay

Updated Aug 6, 2026, 19:53 IST

नेचुरल स्टार नानी ने अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर द पैराडाइज का धांसू टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया है। इसमें निर्देशक श्रीकांत ओडेला की रची उस अंधेरी दुनिया की एक दमदार झलक मिलती है। इस साल फिल्म की रिलीज टलने के बाद से फैंस इस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीजर में नानी जदल के किरदार में एकदम नए और खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं। विजुअल्स, जोरदार एक्शन से भरा ये 1 मिनट 35 सेकंड का टीजर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। फिल्म द पैराडाइज 24 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।