Nayyi Navelli Teaser: डायन की मस्तीभरी दास्तां सुनाएंगी Yami Gautam

Rahul Sharma

Updated Sep 10, 2026, 13:25 IST

जब से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री हिट हुई है तब से ही बॉलीवुड में देसी भूतिया कहानियों की झड़ी लग चुकी है। इस लिस्ट में अब यामी गौतम का नाम भी जुड़ चुका है जो नई नवेली नाम की एक फिल्म लेकर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म नई नवेली का टीजर कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिससे पता चलता है कि यामी गौतम इसमें एक डायन की मजेदार कहानी सुनाएंगी और दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश करेंगी। फिल्म नई नवेली के मेकर्स ने टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी जारी कर दी है और बताया है कि ये फिल्म 16 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी।