ChakraView | Sumit Awasthi: Ujjain में Khade Hanumanji के अड़ने की इनसाइड स्टोरी क्या?

Times Now Digital

Updated Sep 10, 2026, 23:05 IST

ChakraView | Sumit Awasthi: उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा इन दिनों काफी चर्चा में है. यहां सड़क चौड़ीकरण के तहत मंदिर भवन को तो हटाया जा चुका है लेकिन दावा किया जा रहा है कि हनुमान प्रतिमा एक इंच नहीं हिली है. फिलहाल प्रतिमा को बारिश और अन्य संभावित नुकसान से बचाने के लिए कैनोपी लगा दी गई है. अब इस मामले पर जब मंदिर के पुजारी से बात की गई तो उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि अब केवल हनुमान जी की इच्छा से ही मूर्ति को हटाया जा सकता है. देखिए हनुमान जी के अड़ने की पूरी इनसाइड स्टोरी..सुमित अवस्थी के साथ