बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी सुरीली आवाज ने सालों-साल लोगों का एंटरटेनमेंट किया था और जाने के बाद भी ये आवाज सबके दिलों को बहला रही है। आशा भोसले को पसंद करने वाले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि उनका आखिरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आशा भोसले ने अपना आखिरी गाना मेरी जिंदगी फिल्म ओम का हरि के लिए गाया था, जो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को सुनने के बाद फैंस को फिर से आशा भोसले याद आ गई हैं और हर कोई उनकी आवाज की तारीफ कर रहा है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी आवाज में वही जादू मौजूद था। आपको ये गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।