News Ki Pathshala | Episode 89: भारत में होने वाले BRICS समिट को लेकर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर BJP ने पलटवार किया है. चिदंबरम ने BRICS, SCO, G20 और QUAD में भारत की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर इन मंचों से भारत को क्या फायदा मिल रहा है. चिदंबरम के बयान पर BJP नेता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पलटवार किया. उन्होंने चिदंबरम को 'नाराज फूफा' बताते हुए कहा, "जब भी भारत में कुछ अच्छा होता है, 'नाराज फूफा' कांग्रेस को उससे परेशानी होने लगती है. पूरी खबर के लिए देखिए न्यूज की पाठशाला का एपिसोड 89 Times Now Navbharat के साथ..