अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Deepika Padukone, पति रणवीर और नन्ही परी संग लौटी घर

Priyanka Jha

Updated Sep 15, 2024, 21:58 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। कपल के 8 सितंबर को नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस को बेटी के जन्म की बधाई आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने दी है। मुकेश अंबानी और शाहरुख खान दीपिका से मिलने के लिए रिलायंस एचएन अस्पताल भी पहुंचे थे। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने भी कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दी थी। बेटी के जन्म के 7 दिन बाद दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका रणवीर ने बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी लागू कर दी है। इतना ही नहीं रणवीर ने बेटी और दीपिका के ग्रैंड वेलकम की तैयारी की है। एक्टर हमेशा से चाहते थे कि उनकी दीपिका जैसी क्यूट बेटी हो।