Bigg Boss 17: Munawar Faruqui के सपोर्ट में उतरीं सुंबुल तौकीर खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

प्रियंका झा

Updated Jan 17, 2024, 19:20 IST

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। लेकिन इन दिनों कॉमेडियन की पब्लिक लाइफ चर्चा में है। आयशा खान ने शो पर मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को पब्लिक कर दिया है। इस वजह से उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ चुकी हैं। कुछ लोग मुनव्वर को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मुनव्वर के सपोर्ट में सुंबुल तौकीर खान ने पोस्ट किया है। सुंबुल ने कहा कि किसी पर्सनल लाइफ को इस तरह से पब्लिक करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शो का मुनव्वर की पर्सनल लाइफ से कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप मेरे विचारों से सहमत नहीं है तो ये आपकी मर्जी है। आपको बता दें कि सुंबुल खुद बिग बॉस 16 का हिस्सा रह चुकी थी। एक्ट्रेस ने शो में लंबी पारी खेली थीं।