उत्तर प्रदेश

UP Weather: यूपी में रात में बढ़ी ठिठुरन, कानपुर में 5 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; जानें आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते ठंड में इजाफा हो रहा है। हालांकि दिन में धूप के कारण राहत बनी हुई है। शुक्रवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। कानपुर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां रात का पारा 5 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। शुक्रवार को कानपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे रात में लोगों को ठंड ज्यादा सता रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण अभी राहत बनी हुई है। कई जिलों में सुबह के हल्के से मध्यम कोहरा भी छा रहा है। फिलहाल कहीं भी घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा:

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। प्रदेश में एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कोहरे का सिलसिला भी जारी रहेगा। हालांकि घने कोहरे को लेकर फिलहाल कोई पूर्वानुमान नहीं है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

यूपी में ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने, उत्तर ध्रुवीय हवाओं और जेट स्ट्रीम के नीचे आने की वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार से हवाओं के रुख में फिर से बदलाव आने की संभावना है। ये हवाएं अरब सागर से प्रदेश में नमी लेकर आएंगी। जिसके प्रभाव से तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यूपी में 5 सबसे ठंडे शहर

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 5 सबसे ठंडे शहर कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, इटावा, बरेली और मेरठ रहे। जिनमें सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम है। जिसके बाद मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा में 5.4 डिग्री, बरेली में 5.9 डिग्री और मेरठ में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान कानपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद बहराइच में 26.4 डिग्री, वाराणसी में 26.3 डिग्री, प्रयागराज में 26 और गोरखपुर में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article