उत्तर प्रदेश

Mathura News: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा, आज बंद रहेंगे ये रास्ते

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आसपास कई रास्ते बंद किए गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ और पीएसी की टीमें भी तैनाती की गई है। एरिया में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

Mathura News: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास कई रास्तों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। पुलिस विभाग के आलाधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ और पीएसी जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।

नो ड्रोन एरिया में लगा एंट्री-ड्रोन सिस्टम

मथुरा के एसपी राज कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को, जैसा कि हर साल पुलिस की तैनाती की जाती है, वैसा ही इस बार भी ठीक से किया गया है। हमारे पास पहले से ही सीआरपीएफ की चार और पीएसी की पांच कंपनियां हैं। इसके अलावा आरआरएफ की भी कंपनी मिली है। इन सभी को ठीक से तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह एरिया ड्रोन प्रतिबंधित है, इसलिए सभी को सूचना दी गई है कि किसी भी तरह का ड्रोन इस इलाके में नहीं उड़ाया जाएगा। हमने एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया है। अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालातों के विषय पर उन्होंने कहा, "सभी लोगों से बातचीत की है। किसी भी जगह गैर परंपरागत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल, सभी चीजें व्यवस्थित रूप से चल रही हैं।"

मथुरा में हालात सामान्य

शाही ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने मथुरा की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सब कुछ सामान्य है। दुकानें खुली हैं, ट्रैफिक चल रहा है और लोग हमेशा की तरह आ-जा रहे हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर पर तनवीर अहमद ने कहा, "मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता था। जहां तक मुझे पता है, हम मथुरा के रहने वाले हैं, इसलिए मथुरा के बारे में बात करना बेहतर है।" 'बाबरी मस्जिद' के निर्माण पर उन्होंने कहा, "अयोध्या में अब बाबरी ढांचा मौजूद नहीं है। विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और दूसरी जगह मस्जिद बनाने का भी आदेश दिया। हुमायूं कबीर दूसरे राज्य के हैं। अब वहीं जानें कि उन्हें क्या करना है?"

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article